वाराणसी। भगवान विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी में अस्पताल के विभिन्न विभागों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनों, उपकरणों और आवश्यक तकनीकी प्रणालियों का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान इन उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव में योगदान देने वाली बायोमेडिकल, इंजीनियरिंग, तकनीकी, नर्सिंग और सपोर्ट टीमों के समर्पण को भी नमन किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने रोगों की जांच से लेकर उपचार, सर्जरी, गहन चिकित्सा और पुनर्वास तक मरीजों की सेवा में सहयोगी इन तकनीकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया।
विश्वकर्मा पूजन के दौरान ICU, CCU, NICU और PICU में इस्तेमाल होने वाले वेंटिलेटर, ECG मशीन, डिफिब्रिलेटर एवं पेशेंट मॉनिटरिंग उपकरणों की पूजा की गई। कार्डियोलॉजी में होल्टर मॉनिटरिंग सिस्टम, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं कीमोथेरेपी में बायोसेफ्टी चैंबर और स्कैल्प कूलिंग सिस्टम का भी पूजन हुआ।
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में Versa HD एवं Synergy रेडिएशन थेरेपी मशीन, न्यूक्लियर मेडिसिन में PET-CT और गामा कैमरा स्कैन सिस्टम तथा ऑन्को रिहैबिलिटेशन के उपकरणों को भी पूजन में शामिल किया गया। डेंटल केयर में डेंटल चेयर और अन्य दंत चिकित्सा उपकरणों का पूजन किया गया।
नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस विभाग में डायलिसिस मशीनों और जल शोधन प्रणाली, यूरोलॉजी में यूरोफ्लोमेट्री एवं यूरोडायनामिक उपकरण, गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी में ERCP एंडोस्कोप, एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड और आर्गन प्लाज्मा कोग्यूलेशन सिस्टम तथा ENT में एंडोस्कोपी एवं ऑडियोमेट्री सिस्टम का पूजन किया गया।
नेत्र रोग विभाग एवं आई ओटी में उन्नत नेत्र जांच उपकरण और मोतियाबिंद सर्जरी में प्रयुक्त फेको मशीनों के साथ कार्डियक केयर में कैथलैब एवं कार्डियक ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों की भी पूजा की गई।
मेडिकल, सर्जिकल और सुपर स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर में O-arm, C-arm, सर्जिकल माइक्रोस्कोप, लैप्रोस्कोप, रोबोटिक सिस्टम, ट्रांसप्लांट एवं अन्य सर्जिकल उपकरणों का विधिवत पूजन हुआ। फिजिकल एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी में पेल्विक फ्लोर चेयर और पुनर्वास संबंधी उपकरणों तथा हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थैरेपी यूनिट में HBOT चैंबर की भी पूजा की गई।
पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला सेवाओं में ऑटोमेटेड जांच सिस्टम, हिस्टोपैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एवं हीमेटोलॉजी के उपकरणों को पूजन में शामिल किया गया। ब्लड सेंटर में रक्त संग्रहण, परीक्षण, प्रसंस्करण एवं सुरक्षित भंडारण तथा SDP से जुड़े उपकरणों की भी पूजा हुई।
एडवांस्ड डिजिटल डायग्नोस्टिक्स में 3T MRI, 384-स्लाइस CT, डिजिटल एक्स-रे, USG, DEXA स्कैन एवं मैमोग्राफी मशीनों का पूजन किया गया। इसके अलावा CSSD एवं लॉन्ड्री में सफाई और स्टेरिलाइजेशन की मशीनों तथा ऑटोमैटिक लॉन्ड्री मशीनरी की भी पूजा की गई।
अस्पताल की आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा प्रणालियों में ऑक्सीजन प्लांट, वैक्यूम सक्शन सिस्टम, जेनसेट, सोलर पैनल, अग्निशमन प्रणाली, इलेक्ट्रिकल पैनल और अन्य सहायक मशीनरी का भी विधिवत पूजन किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन ने विश्वकर्मा पूजन की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि कौशल, सृजन और तकनीक का प्रत्येक प्रयास मानव कल्याण एवं स्वस्थ जीवन के लिए समर्पित रहे।