MENU

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 10 हजार ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाई काशी



 17/Sep/26

संपूर्णानंद स्टेडियम में महापौर अशोक तिवारी ने जलाया पहला दीया, खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं ने दीयों से बनाई आकर्षक आकृतियां

 प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को वाराणसी में विशेष आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 हजार दीये जलाए गए। शाम ढलते ही स्टेडियम रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय पार्षदों और युवा खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में दीये जलाए। दीयों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

खेल सुविधाओं के विकास के लिए जताया आभार

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं ने दीयों से प्रधानमंत्री के नाम की आकर्षक आकृतियां बनाईं। इस दौरान खेल क्षेत्र में हुए विकास और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। आयोजन में दीपों की रोशनी के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिला।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह, वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय, साई के सहायक निदेशक सुधांशु द्विवेदी, कनाई चंद्रकला पत्ता, अतुल पांडेय, रोहित सिंह, कोच पूजा यादव, कोच आशीष, एसडीएम (सदर) एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह तथा भाजपा नेता आत्मा विशेश्वर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3685


सबरंग