MENU

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक



 17/Sep/26

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बटुकों के साथ किया पूजन-अर्चन, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने मां गंगा का पूजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के हाथों में प्रधानमंत्री एवं काशी सांसद नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी थीं। मां गंगा के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सेवा और आध्यात्मिक आस्था के साथ मनाया जन्मदिवस

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 76 बटुकों द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।

उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष से आयोजन स्थल भक्तिमय बना रहा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9254


सबरंग