MENU

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंत्री अनिल राजभर ने किया सामूहिक रक्तदान



 17/Sep/26

चांदमारी स्थित ब्लड सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, रक्तदान के बाद लोगों को वितरित किए फल

प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने रिंग रोड ओवरब्रिज के पास चांदमारी स्थित मेडिस्योर एवं भगवान बुद्धा चेरिटेबल ब्लड सेंटर में लोगों के साथ सामूहिक रक्तदान किया।

मंत्री अनिल राजभर ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और इससे बड़ा मानवीय सेवा कार्य कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार और जनसेवा का संदेश दिया।

रक्तदान के बाद लोगों को बांटे फल

रक्तदान कार्यक्रम के बाद मंत्री अनिल राजभर ने लोगों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंत्री ने कहा कि देश और समाज की सेवा के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले लोगों में उत्साह देखने को मिला। ब्लड सेंटर के कर्मचारियों एवं चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम में स्थानीय एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2638


सबरंग