वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने चार पहिया वाहन पर हूटर लगाकर बजाने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर निवारक कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित मारुति डिजायर कार को सीज कर दिया। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, भुवालपुर, थाना रोहनिया क्षेत्र में कुछ युवक मारुति डिजायर वाहन पर हूटर लगाकर बजाते हुए जा रहे थे। सूचना मिलने पर रोहनिया पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसमें सवार युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक राय (32) पुत्र चन्द्रभूषण राय, निवासी खजुरा, थाना सैदपुर, गाजीपुर; अमित सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर सिंह, निवासी कुशहा, थाना चुनार, मिर्जापुर और अम्बुज सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र शंकर सिंह, निवासी सी 33/147 एन-3 चन्दुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है।
कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी अखरी धर्मेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, विशाल पासवान और दुर्गा यादव शामिल रहे।