कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, प्रभावी जनसुनवाई और पुलिसकर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई “थाना गोद लेने” की पहल के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गोद लिए गए थाना चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशी जोन की लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा करने के साथ व्यापारियों से संवाद किया और थाना चौक के पुलिसकर्मियों के साथ बड़ाखाना में प्रतिभाग कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कमिश्नरेट वाराणसी में थाना गोद लेने की पहल के तहत प्रथम चरण में 15 थानों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। द्वितीय चरण में शेष 15 थानों की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य थानों की नियमित निगरानी, बेहतर कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, साफ-सफाई, मेस व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों के रहने-खाने की सुविधाओं में सुधार करना है।
पुलिस आयुक्त ने काशी जोन के थानों में लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा की। जनपद में लंबित 168 कालबाधित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
समीक्षा के दौरान विवेचनाओं की प्रगति, साक्ष्य संकलन और अभियोजन की स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत तरीके से साक्ष्य संकलन तथा प्रभावी विधिक कार्रवाई पर जोर दिया।
इसके बाद पुलिस आयुक्त ने काशी जोन के व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने पार्किंग, यातायात जाम, नशा, जुआ और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित मुद्दे रखे। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना चौक के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सीसीटीएनएस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी विद्या सिंह और महिला आरक्षी प्रतिभा सिंह के कार्यों की जानकारी लेकर उनकी सराहना की गई। दोनों महिला पुलिसकर्मियों को ₹500-₹500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद थाना चौक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ाखाना का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए टीम भावना, आपसी समन्वय और सकारात्मक कार्यसंस्कृति के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिसकर्मी और व्यापारी मौजूद रहे।
वाराणसी, 15 सितंबर 2026। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, प्रभावी जनसुनवाई और पुलिसकर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई “थाना गोद लेने” की पहल के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गोद लिए गए थाना चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशी जोन की लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा करने के साथ व्यापारियों से संवाद किया और थाना चौक के पुलिसकर्मियों के साथ बड़ाखाना में प्रतिभाग कर उनका उत्साहवर्धन किया।