MENU

जमीन की रजिस्ट्री को लेकर भाई ने DM से लगाई न्याय की गुहार, साजिश का लगाया आरोप



 03/Sep/26

फरीदाबाद में रह रहे छोटे भाई की जमीन कथित तौर पर धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप, पीड़ित ने भाई समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

चंदौली। जमीन की रजिस्ट्री को लेकर कंदवा थाना क्षेत्र के बकोड़ी गांव निवासी परशुराम उपाध्याय ने जिलाधिकारी चंदौली से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने भाई समेत कुछ अन्य लोगों पर कथित तौर पर साजिश के तहत जमीन की रजिस्ट्री कराने, धोखाधड़ी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

परशुराम उपाध्याय के मुताबिक उनका छोटा भाई फरीदाबाद में रहता था और उसकी जमीन को कथित तौर पर साजिश के तहत रजिस्ट्री करा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई की नशे की हालत का फायदा उठाकर जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराए गए।

पीड़ित के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया के बदले उसे कथित तौर पर 20 हजार रुपये पीटीएम के माध्यम से और 5 हजार रुपये नकद दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन की रजिस्ट्री कराने में भाई समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।

14 अगस्त को भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का भी जिक्र

पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े मामले को लेकर संदेह और गहरा गया।

परशुराम उपाध्याय ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5629


सबरंग