MENU

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ग्रामीणों का जाना हाल



 01/Sep/26

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने भी लिया स्थिति का जायजा

चंदौली। विधानसभा मुगलसराय क्षेत्र के बबुरी थाना अंतर्गत ग्राम नगई में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों की स्थिति जानने के लिए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग भी मौजूद रहे।

सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली और मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार की पीड़ा गंभीर है और इस कठिन समय में किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रभावित लोगों को शासन-प्रशासन के स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर राहत और आवश्यक सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और वहां की स्थिति एवं लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ संकट के समय जनता के बीच मौजूद रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें आवश्यक राहत एवं सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3616


सबरंग