MENU

रक्तदान कर हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल


heath
 25/Jul/26

रक्तदान कर हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल

कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन कार्यालय में कार्यरत हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने समय पर रक्तदान कर कैंसर पीड़ित मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही नीरज द्विवेदी ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे मरीज के इलाज में आवश्यक सहायता मिल सकी।

नीरज द्विवेदी का यह सराहनीय कदम न केवल मानव सेवा की भावना को दर्शाता है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रेरणादायक संदेश देता है। समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि वह जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे मानवीय और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9076


सबरंग