MENU

एपेक्स हॉस्पिटल में कीमो के दौरान उन्नत स्कैल्प कूलिंग सुविधा का शुभारंभ



 22/Jul/26

कीमोथेरेपी के दौरान बालों का झड़ना कम कर मरीजों के आत्मविश्वास एवं गरिमा को संरक्षित करने की अभिनव पहल

वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी के एडवांस्ड इम्यूनोथेरेपी एवं कीमो केयर वार्ड में अत्याधुनिक स्कैल्प कूलिंग सुविधा का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. ए.के. खन्ना, पूर्व विभागाध्यक्ष, शल्य चिकित्सा विभागआईएमएस बीएचयू तथा प्रो. डॉ. एस. प्रधान, पूर्व निदेशक, महामना कैंसर संस्थान द्वारा चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह, निदेशक डॉ स्वरूप पटेल एवं डॉ अंकिता पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह आधुनिक सुविधा कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी से होने वाले बालों के झड़ने को कम करने में सहायक होगी तथा मरीजों के आत्मविश्वास, सम्मान, गरिमा एवं सकारात्मक मनोबल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल द्वारा लिखित एनएबीएच के तीन संस्करणों का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इन पुस्तकों में अस्पतालों में गुणवत्ता प्रबंधन, मरीजों की सुरक्षा, मानकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं एवं NABH के अनुरूप आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय एवं नवीनतम उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उपचार के दौरान उनके आत्मसम्मानमानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता को भी संरक्षित रखना है। उन्नत स्कैल्प कूलिंग सुविधा की शुरुआत इसी संवेदनशील एवं मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6768


सबरंग