MENU

एपेक्स हॉस्पिटल ने रेडिएशन सुरक्षा में स्थापित किया नया मानक



 22/Jul/26

सभी मेडिकल फिजिसिस्ट AERB मान्यता प्राप्त RSO Level-3 प्रमाणित

एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रेडियोथेरेपी विभाग ने रेडिएशन सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के तीन मेडिकल फिजिसिस्ट सोनिया, आशीष शर्मा एवं संजू गोलुई ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रेडियोलॉजिकल फिजिक्स एंड एडवाइजरी डिवीजन द्वारा आयोजित रेडियोलॉजिकल सेफ्टी ऑफिसर (रेडियोथेरेपी) लेवल-3 प्रमाणन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। एपेक्स की निदेशक क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ अंकिता पटेल एवं रेडिएशन विशेषज्ञों ने अवगत कराया कि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) द्वारा निर्धारित रेडिएशन सुरक्षा मानकों के अनुपालन में पहले से ही RSO लेवल 3 पर कार्यरत डॉ उपेन्द्र गिरी एवं आकांक्षा पांडे सहित एपेक्स की पूरी मेडिकल फिजिसिस्ट टीम की देखरेख में रेडियोथेरेपी विकिरण की सुरक्षा, रेडियोथेरेपी उपकरणों के सुरक्षित संचालन, कर्मचारियों एवं मरीजों की सुरक्षारेडिएशन डोज की निगरानी से रेडिएशन सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं सुरक्षित हो गई है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5190


सबरंग