MENU

एपेक्स हॉस्पिटल में मनाया गया राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस, स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका पर हुआ मंथन



 21/Jul/26

वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में संचालित एपेक्स एलाइड एंड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "नेशनल काउन्सिल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के मानकों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का समन्वयन" रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (AOTT) से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने थीम आधारित प्रस्तुतियों के साथ-साथ जागरूकता एवं संदेशपरक स्किट प्रस्तुत कर ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी सफल सर्जरी और मरीज की सुरक्षित देखभाल में इनकी विशेषज्ञता और समर्पण अहम योगदान देता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अमित झा, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा तथा एनेस्थेसियोलॉजिस्ट जेआर डॉ. अंकित यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के ऐसे "साइलेंट हीरोज" हैं, जिनकी दक्षता और समर्पण के बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की कल्पना संभव नहीं है।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी में मनाया गया राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस

वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस मनाया गया। प्रो. डॉ. एस.के. सिंह सहित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं में AOTT टेक्नोलॉजिस्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी, National Anesthesia and Operation Theatre Technologists Day, AOTT Day 2026, प्रो डॉ एसके सिंह, Apex Allied and Healthcare Institute, वाराणसी हेल्थ न्यूज़, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट, Clown Times News


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5360


सबरंग