MENU

स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित 



 20/Jul/26

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा -"रक्तदान महादान, यह सेवा का सर्वोच्च रूप है"

वाराणसी, 19 जुलाई 2026।* 'ट्राई एस क्लासेज' एवं 'अभ्युदय सेवा समिति' के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनंत दुबे की पावन स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन शिवपुर, गिलट बाजार में किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर 45 यूनिट रक्त संग्रहित कराया।

'ट्राई एस क्लासेज' के डायरेक्टर अनुराग सिंह के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से आयोजित इस पुनीत अभियान की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल रहे।

मंत्री जी ने किया संबोधन 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दयालु  ने कहा, _"स्व. अनंत दुबे जी की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है। रक्तदान को 'महादान' कहा गया है क्योंकि इससे किसी का जीवन बचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सेवा और समर्पण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आयुष विभाग भी स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है और रक्तदान स्वस्थ समाज की नींव है। ट्राई एस क्लासेज और अभ्युदय सेवा समिति के युवा जिस तरह मानवता की सेवा कर रहे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।"

भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव राठी, दिलीप दुबे, अनूप दुबे, अमिताभ दुबे, धर्मेंद्र सिंह, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह, अनुपम, आशीष सिंह, अनूप सिंह (एडवोकेट), विपिन पांडेय, अरविंद सिंह, आशीष सिंह बादल एवं शशि भूषण सिंह का विशेष सहयोग रहा। रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक द्वारा किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9944


सबरंग