MENU

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने वाराणसी के एसएसपीजी अस्पताल का किया निरीक्षण, 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की समीक्षा



 18/Jul/26

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का वाराणसी एसएसपीजी अस्पताल निरीक्षण, 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर दिए निर्देश

वाराणसी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एसएसपीजी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। 500 शैय्यायुक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण और मरीजों के पुनर्स्थापना कार्य की समीक्षा की।

बृजेश पाठक वाराणसी, एसएसपीजी अस्पताल वाराणसी, 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वाराणसी स्वास्थ्य समाचार, डिप्टी सीएम निरीक्षण

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एसएसपीजी अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

वाराणसी, 18 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त (एसएसपीजी) मंडलीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आकस्मिक (इमरजेंसी) विभाग का जायजा लिया और भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सेवाओं और उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मरीजों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर उप मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए अस्पताल प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

500 बेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण की हुई समीक्षा

निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने अस्पताल में समीक्षा बैठक कर 500 शैय्यायुक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मरीजों के पुनर्स्थापना की योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि मरीजों के अस्थायी पुनर्स्थापन के लिए महिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच भवन को प्रस्तावित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समीक्षा बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एन.डी. शर्मा, प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सहित वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग अधीक्षक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ने सरकार की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए अस्पताल प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वाराणसी, Brijesh Pathak, SSPG Hospital Varanasi, Super Speciality Hospital, Uttar Pradesh Health, Varanasi News, Health News, Deputy CM Inspection, Hospital News, Clown Times


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7925


सबरंग