MENU

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत



 18/Jul/26

वाराणसी, 18 जुलाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के प्रथम काशी आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं।

एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल तथा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयुष जायसवाल, शैलेष पांडेय, उत्तम ओझा, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और आशीर्वाद के लिए वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि बाबा से दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करेंगी। साथ ही उन्होंने देश की निरंतर प्रगति और सभी नागरिकों के मंगल की कामना भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के स्वागत में भाजपा महिला मोर्चा ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपराजिता सोनकर, कुसुम पटेल, आयुषी श्रीमाली, विनीता सिंह, सुनीता सिंह, सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित एवं पूजा पांडे सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

एयरपोर्ट के बाहर भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी जिला की अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान किरण मिश्रा, ममता राय, डॉ. आहुति सिंह, सोनिया जैन, सविता सिंह, सुधा रानी, स्वाती मिश्रा, स्नेहा श्रीवास्तव सहित कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5508


सबरंग