वाराणसी। NEET UG 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया। आकाश वाराणसी के छात्र आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। आर्यन ने 720 में से 710 अंक प्राप्त किए।
संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आकाश वाराणसी सेंटर के पांच छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-500 में स्थान बनाया। इनमें आर्यन दुबे (AIR 7), अंकुर कुमार (AIR 61), कृष्णा यादव (AIR 131), आदेश अक्षत (AIR 413) तथा आयुष यादव (AIR 429) शामिल हैं।
आकाश ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग में भी उसके विद्यार्थियों का दबदबा रहा। NTA की राज्य स्तरीय सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है।
आकाश वाराणसी के सेंटर डायरेक्टर विष्णु देव तिवारी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराता रहेगा।
अपनी सफलता पर आर्यन दुबे ने कहा कि नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट, समय-समय पर की गई रिवीजन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
संस्थान के अनुसार, पिछले एक दशक में आकाश के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस वर्ष भी NEET UG 2026 के परिणामों में संस्थान ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है।
NEET UG 2026 के परिणाम में आकाश वाराणसी के छात्र आर्यन दुबे ने AIR 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश टॉप किया। टॉप-500 में आकाश वाराणसी के पांच छात्रों ने बनाई जगह।
NEET UG 2026, Aryan Dubey, AIR 7, UP Topper, Aakash Varanasi, NEET Result 2026, Medical Entrance Exam, Varanasi News
NEET UG 2026, NEET Result, Aryan Dubey, AIR 7, UP Topper, Aakash Institute, Varanasi, Education News, Medical Entrance, Clown Times