MENU

NEET UG 2026: जेआरएस ट्यूटोरियल्स के 102 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया वाराणसी का मान



 17/Jul/26

वाराणसी। NEET UG 2026 के घोषित परिणामों में वाराणसी के जेआरएस ट्यूटोरियल्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान के 102 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रम के लिए चयन सुनिश्चित हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष कई विद्यार्थियों ने शानदार ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की है। प्रमुख सफल छात्रों में क्षितिज कुमार (AIR 601), वैभव कुमार (AIR 1304), यश खान (AIR 2120), अवनी पटेल (AIR 2345, OBC-848), अनंत कुमार चौबे (AIR 2679), अमित कुमार श्रीवास्तव (AIR 2877), अंशुमान सिंह (AIR 3213), आदर्श कुमार मौर्य (AIR 3218), करन राज (AIR 3316), सत्येन्द्र सिंह (AIR 3449), प्रशांत यादव (AIR 3617), मोहित यादव (AIR 3749), एहतेशाम परवेज खान (AIR 4317), अभिषेक यादव (EWS AIR 4370) तथा शौर्य सिंह (SC AIR 300) शामिल हैं।

संस्थान ने अगले शैक्षणिक सत्र के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की है। NEET अभ्यर्थियों के लिए PMT सुपर एलीट बैच तथा JEE (Main) के छात्रों के लिए रैंकर सुपर बैच शुरू किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर 10 से 100 प्रतिशत तक फीस में छूट के साथ निःशुल्क छात्रावास और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी।

जेआरएस ट्यूटोरियल्स के निदेशक ए.के. झा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और अनुशासन व निरंतर परिश्रम ही लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर परिणाम देने का विश्वास जताया।

NEET UG 2026, JRS Tutorials, Varanasi, NEET Result 2026, MBBS Admission, Medical College, Education News, Clown Times TV.


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9616


सबरंग