MENU

# बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार को भावभीनी विदाई, बिलासपुर में मिली बड़ी जिम्मेदारी



 12/Jul/26

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार का South East Central Railway, बिलासपुर में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (Chief Medical Director) पद पर स्थानांतरण होने पर डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में बरेका चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने डॉ. देवेश कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष राहुल पाण्डेय एवं कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन सिन्हा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधाबल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. देवेश कुमार का कार्यकाल बरेका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा दी और कर्मचारियों का विश्वास अर्जित किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के काशी विभाग प्रमुख राकेश कुमार पाण्डेय ने किया। समारोह में एस.पी. सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्रा, कमलेश चंद्र पांडेय, अनिल खरे, श्याम मोहन तिवारी, मुकेश सिंह, रितेश सिंह, दीपक पटेल, रविशंकर सिंह, अमित श्रीवास्तव, अनित यादव, संतोष सिंह, कैलाश चंद्र, राजेश चौधरी, रोहित अलमादी, गौरव श्रीवास्तव, जसवंत तिवारी, मृत्युंजय सिंह, आलोक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बरेका के डॉ. देवेश कुमार को भावभीनी विदाई, बिलासपुर में बने प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक

बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के बिलासपुर स्थानांतरण पर डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ ने सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5259


सबरंग