वाराणसी, 11 जुलाई। थाना सिगरा की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि कैन्ट ओवरब्रिज के पिलर संख्या 59 के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट कुछ महिलाएं राहगीरों और आम लोगों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
इसके बाद थाना सिगरा में मुकदमा अपराध संख्या 0293/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई कैन्ट स्टेशन के सामने, पिलर संख्या 59 के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट थाना सिगरा क्षेत्र में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक काजोल, महिला उपनिरीक्षक प्रेमलता सिंह, महिला आरक्षी प्रिया गौड़, पारूल, छाया, काजल, मंदाकिनी सिंह तथा आरक्षी राहुल सिंह शामिल रहे।