MENU

नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद



 11/Jul/26

वाराणसी, 11 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना रामनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0175/2026, धारा 137(2), 87 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित आरोपी राजा साहनी पुत्र शिवपूजन साहनी, निवासी ग्राम सूजाबाद, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र 21 वर्ष को शनिवार दोपहर लगभग 1:10 बजे आर्मी ग्राउंड सूजाबाद के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के निकट से गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मौर्य, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र दीक्षित तथा आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5546


सबरंग