वाराणसी। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा सुधि सिंह और उनकी टीम ‘मेटल मैवरिक्स’ द्वारा विकसित रोबोट ‘फोटॉन (PHOTON)’ ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए FIRST Tech Challenge (FTC) Asia Pacific Open Championship (APOC) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 5 जुलाई 2026 तक मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित की गई, जिसमें दुनिया भर से चयनित 27 टीमों ने हिस्सा लिया।
सुधि सिंह अपनी टीम की कोडिंग हेड हैं। उन्होंने रोबोट की प्रोग्रामिंग, कंट्रोल सिस्टम तथा ऑटोनॉमस (स्वचालित) रणनीति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तकनीकी दक्षता और टीमवर्क के दम पर ‘मेटल मैवरिक्स’ ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई।
टीम को उन्नत सॉफ्टवेयर, सेंसर इंटीग्रेशन और मजबूत ऑटोमेशन सिस्टम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘कंट्रोल अवॉर्ड (द्वितीय स्थान)’ से भी सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि केवल क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। वैश्विक मंच पर सुधि सिंह और उनकी टीम ने भारतीय विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
क्लाउन टाइम्स की ओर से सुधि सिंह और पूरी ‘मेटल मैवरिक्स’ टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।