MENU

बोमन ईरानी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, I.I.M.U.N. वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 का सनबीम वरुणा में भव्य शुभारंभ



 11/Jul/26

वाराणसी। सनबीम स्कूल, वरुणा में शुक्रवार को I.I.M.U.N. (India's International Movement to Unite Nations) वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, थिएटर एवं वॉइस आर्टिस्ट बोमन ईरानी तथा I.I.M.U.N. के संस्थापक एवं प्रेसिडेंट ऋषभ शाह ने किया। सम्मेलन में वाराणसी एवं आसपास के 27 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 583 छात्र-प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श, बहस और कूटनीतिक संवाद में भाग ले रहे हैं।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मेलन परिचय, I.I.M.U.N. की प्रस्तुति तथा बोमन ईरानी और ऋषभ शाह के प्रेरणादायी संवाद ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

अपने संबोधन में बोमन ईरानी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों के प्रति समर्पित रहें, आत्मविश्वास बनाए रखें और लगातार सीखते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतीपूर्ण जरूर होता है, लेकिन दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक एवं निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन के दौरान 11 और 12 जुलाई 2026 को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समितियों में छात्र समसामयिक वैश्विक विषयों पर चर्चा, बहस, कूटनीतिक वार्ता और समाधान प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, प्रभावी संवाद कौशल तथा वैश्विक नागरिकता की भावना का विकास करना है।

कार्यक्रम में सनबीम वरुणा की ओर से 'सुरप्रवाह ऑर्केस्ट्रा' की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, जबकि सनबीम लहरतारा के विद्यार्थियों ने 'चोला टाइगर' की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

इस सम्मेलन में सनबीम वरुणा, सनबीम लहरतारा, सनबीम भगवानपुर, सनबीम अन्नपूर्णा, सनबीम सनसिटी, सनबीम सारनाथ, सनबीम इंदिरानगर, सनबीम इंटरनेशनल वरुणा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेयो कॉलेज स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल BLW, गुरु नानक स्कूल सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, I.I.M.U.N. वाराणसी कॉन्फ्रेंस 2026 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंच जैसा अनुभव प्रदान कर उन्हें भविष्य का जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के अंत में सनबीम स्कूल, वरुणा की प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

बोमन ईरानी पहुंचे वाराणसी, I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026 का सनबीम वरुणा में भव्य शुभारंभ

वाराणसी के सनबीम स्कूल वरुणा में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी और I.I.M.U.N. के संस्थापक ऋषभ शाह ने छात्रों को नेतृत्व, आत्मविश्वास और वैश्विक सोच का संदेश दिया।

Boman Irani I.I.M.U.N. Varanasi 2026

boman-irani-iimun-varanasi-conference-2026-sunbeam-varuna

#BomanIrani #IIMUN2026 #Varanasi #SunbeamSchool #SunbeamVaruna #RishabhShah #Education #StudentLeadership #ModelUN #ClownTimes #ClownTimesTV #VaranasiNews #HindiNews #BreakingNews


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8831


सबरंग