भूमिपूजन के अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पिंडरा विधानसभा के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नई विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जे.पी. दूबे, पूर्व प्रमुख सतेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, अरविन्द मिश्रा, अजय पटेल, कन्हैया पटेल, दीपक सिंह, मुरारी सिंह, रोलू सिंह, सुरेंद्र प्रताप गौतम, अवर अभियंता मनोज कुमार, विकास विश्वकर्मा, विशाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह का आभार जताया। लोगों का कहना था कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद साधोगंज-भिटी मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क के रूप में विकसित होगा, जिससे पिंडरा विधानसभा के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में ₹2434.78 लाख की लागत से साधोगंज-भिटी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भूमिपूजन किया। जानिए परियोजना से क्षेत्र को क्या लाभ होगा।
पिंडरा, डॉ. अवधेश सिंह, साधोगंज-भिटी मार्ग, सड़क चौड़ीकरण, वाराणसी समाचार, पिंडरा विकास, भूमिपूजन, Clown Times