MENU

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के सुपुत्र अनिमेष के विवाह समारोह में होंगे शामिल



 06/Jul/26

आशीर्वाद गोष्ठी में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री करेंगे शिरकत

वाराणसी | 6 जुलाई 2026 | उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के सुपुत्र अनिमेष के विवाह समारोह एवं आशीर्वाद गोष्ठी का आयोजन 7 जुलाई को वाराणसी में किया जाएगा। इस मांगलिक अवसर पर प्रदेश और देश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में शामिल होकर नवदंपति को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि आशीर्वाद गोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कृष्णा पासवान, के.पी. मलिक, दारा सिंह चौहान, राकेश सचान, बृजेश सिंह, दयाशंकर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार तथा नरेंद्र कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नवदंपति को शुभाशीष प्रदान करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के अनुसार विवाह समारोह एवं आशीर्वाद गोष्ठी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

CM योगी 7 जुलाई को वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र के विवाह समारोह में होंगे शामिल

cm-yogi-varanasi-dayashankar-mishra-dayalu-son-animesh-wedding-7-july-2026

वाराणसी में 7 जुलाई को आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के सुपुत्र अनिमेष के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु
अनिमेष विवाह समारोह
वाराणसी समाचार
योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरा
अनुप्रिया पटेल
ब्रजेश पाठक
पंकज चौधरी
शिव प्रताप शुक्ल
उत्तर प्रदेश समाचार

इनपुट: जनसंपर्क अधिकारी, गौरव राठी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9201


सबरंग