उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने पहले ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड जारी नहीं हो सका, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यदि किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता हो तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।
सूचना निदेशक ने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनके लिए शीघ्र ही विशेष ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल के संचालन की तिथि की जानकारी भी समय रहते सभी पत्रकारों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस दिशा में उठाया गया यह कदम प्रदेश के हजारों पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो जाएगी।
इस पहल का स्वागत करते हुए वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री अशोक मिश्र "क्लाउन" ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे प्रदेश के पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े ऐसे जनहितकारी निर्णय लेती रहेगी।
उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान होगी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जल्द नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व महामंत्री अशोक मिश्र "क्लाउन" ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार आयुष्मान कार्ड, UP Journalists Ayushman Card, योगी आदित्यनाथ, विशाल सिंह, उत्तर प्रदेश सूचना विभाग, वाराणसी प्रेस क्लब, राजेश गुप्ता, अशोक मिश्र क्लाउन, पत्रकार कल्याण, Ayushman Bharat, UP News, Journalists Welfare, Ayushman Portal, Varanasi News, Clown Times