वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-2 क्षेत्र में 9 स्थानों पर बुलडोजर चलाया। इस अभियान में कुल 62 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई 30 जून को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की धारा-27 के तहत की गई।
VDA के अनुसार, मौजा जयरामपुर में रिंकू सिंह की 7 बीघा, आलोक सिंह की 5 बीघा, गोलू मिश्रा की 3 बीघा और ऋषभ सिंह की 4 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं मगरहुआ (जयरामपुर) में अनिल मिश्रा की 3 बीघा अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा मौजा जयरापुर में राजेश पटेल की 12 बीघा और मौजा मुनारी में संजय सिंह की 15 बीघा, मुकेश सिंह की 6 बीघा तथा पम्पी पटेल की 7 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी बुलडोजर से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश, अवर अभियंता राजू कुमार और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
VDA की लोगों से अपील
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले भूमि का लैंड यूज, ले-आउट स्वीकृति और पहुंच मार्ग की जांच जरूर करें। प्राधिकरण ने कहा कि केवल VDA से स्वीकृत ले-आउट वाले प्लॉट ही खरीदें। बिना स्वीकृत ले-आउट के प्लाटिंग या मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
VDA Action Varanasi, Varanasi Development Authority, Illegal Plotting in Varanasi, VDA Bulldozer Action, Varanasi News, अवैध प्लाटिंग, वाराणसी विकास प्राधिकरण, VDA News, Varanasi Breaking News.
वाराणसी में VDA का बड़ा एक्शन, 62 बीघा में हो रही 9 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Meta Description (150–160 characters): वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने जोन-2 में 62 बीघा क्षेत्र में विकसित 9 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। जानिए किन-किन जगहों पर हुई कार्रवाई।