MENU

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त 8 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया सम्मानित



 30/Jun/26

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले आठ पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके लंबे, उत्कृष्ट और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान उप निरीक्षक जंग बहादुर यादव (ज्ञानवापी सुरक्षा), उप निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह (पुलिस लाइन), उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह (न्यायालय सुरक्षा), उप निरीक्षक शशि कुमार कुँवर (अभिसूचना शाखा), मुख्य आरक्षी प्रद्युम्न प्रसाद (अभिसूचना शाखा), मुख्य आरक्षी सुमन कुमार सिंह (न्यायालय सुरक्षा), स्वीपर सीता देवी (पुलिस लाइन) तथा अर्दली प्यून उमेश चंद्र पाण्डेय (पुलिस लाइन) को स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्यों ने पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3695


सबरंग