वाराणसी: एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में IATSCON 2026 का आयोजन, देशभर के आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक सर्जिकल तकनीकें
iatscon-2026-apex-super-speciality-hospital-varanasi-orthopedic-conference
वाराणसी के एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय आर्थोपेडिक सम्मेलन IATSCON 2026 का आयोजन हुआ। देशभर के विशेषज्ञों ने ट्रॉमा, फ्रैक्चर, जोड़ प्रत्यारोपण और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर विचार साझा किए।
IATSCON 2026
Apex Super Speciality Hospital Varanasi
Orthopedic Conference Varanasi
Trauma Surgery Conference
Orthopedic Doctors
वाराणसी ऑर्थोपेडिक सम्मेलन
एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी
वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय आर्थोपेडिक सम्मेलन IATSCON 2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य ट्रॉमा एवं आर्थोपेडिक उपचार से जुड़े चिकित्सकों को नवीनतम सर्जिकल तकनीकों, जटिल मामलों के उपचार और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े आधुनिक चिकित्सा मानकों से अवगत कराना था।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ ट्रॉमा सर्जन्स (IATS), वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन, रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी फाउंडेशन तथा उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन की थीम "Non Stop Academics" रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एस.एन. संखवार (निदेशक, IMS-BHU), IATS के अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार, महासचिव डॉ. भुवन सिंह, पैट्रन डॉ. एस.सी. गोयल, UPOA के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह तथा IOA के सचिव डॉ. राजीव रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्मेलन में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, पटना, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और वाराणसी सहित देशभर से आए वरिष्ठ ट्रॉमा एवं आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने पेल्विस एवं एसेटाबुलम फ्रैक्चर, फीमर नेक फ्रैक्चर, इंटरट्रोकैंटेरिक एवं सबट्रोकैंटेरिक फ्रैक्चर, डिस्टल फीमर नॉन-यूनियन, टिबियल प्लेटो फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस, स्पाइन टीबी, पॉलीट्रॉमा, जोड़ प्रत्यारोपण तथा जटिल अस्थि एवं जोड़ रोगों के आधुनिक उपचार पर विस्तृत व्याख्यान दिए।
सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक व्याख्यान, केस आधारित प्रस्तुतियां, विशेषज्ञ पैनल चर्चा और वाद-विवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 100 से अधिक चिकित्सकों और पीजी छात्रों ने भाग लिया।
आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. एन.के. अग्रवाल ने कैप्टन डॉ. वी.एस. सिंह ओरेशन के तहत घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के उपचार से जुड़े "लुधियाना प्रोटोकॉल" पर विशेष व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. अजीत सैगल ने HTO प्लेट तथा डॉ. अभिजीत वहगांवकर ने डिस्टल एंड रेडियस विषय पर कार्यशाला आयोजित की।
पीजी मेडल सत्र में शोध एवं क्लिनिकल प्रस्तुतियों के आधार पर एपेक्स हॉस्पिटल के डीएनबी रेजीडेंट डॉ. अपूर्व चहल को स्वर्ण पदक तथा ओरियाना हॉस्पिटल के डॉ. शौर्य को रजत पदक प्रदान किया गया।
सम्मेलन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. अजीत सैगल ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन चिकित्सकों को नई तकनीकों और शोध से जोड़ने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
IATSCON 2026, Apex Super Speciality Hospital, Varanasi News, Orthopedic Conference, Trauma Surgery, Bone Specialist, Orthopedic Doctors, Medical Conference, Healthcare News, Varanasi Medical News, Fracture Treatment, Joint Replacement, Clown Times, वाराणसी समाचार, एपेक्स हॉस्पिटल, आर्थोपेडिक सम्मेलन, ट्रॉमा सर्जरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिकल न्यूज, हेल्थ न्यूज