MENU

जालान हीरो, वाराणसी में Hero Super Splendor XTEC 2.0 का भव्य शुभारंभ



 26/Jun/26

वाराणसी। जालान हीरो, वाराणसी में Hero Super Splendor XTEC 2.0 का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हीरो फिनकॉर्प के मैनेजर श्री मनीष रघुवंशी ने नई मोटरसाइकिल का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जालान हीरो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हर्षित जालान एवं श्री अतुल जालान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ मैनेजर स्वप्निल मिश्र तथा सेल्स टीम के सदस्य देवांशी, शालिनी और आकाश भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री हर्षित जालान ने उपस्थित ग्राहकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि Hero Super Splendor XTEC 2.0 आधुनिक तकनीक से लैस एक नई पीढ़ी की मोटरसाइकिल है। उन्होंने बताया कि इसमें ISG (Integrated Starter Generator) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से यह बिना पारंपरिक सेल्फ मोटर के बेहद स्मूद और लगभग साइलेंट तरीके से स्टार्ट होती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाती है तथा आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन माइलेज के साथ ग्राहकों को एक नया अनुभव प्रदान करती है।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य अतिथि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 की आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन और उन्नत फीचर्स की सराहना की।

अंत में जालान हीरो परिवार ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने का विश्वास दिलाया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1841


सबरंग