MENU

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न



 22/Jun/26

वाराणसी, 21 जून 2026।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर (गोरख टीला) में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर के माध्यम से योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के तीसरे दिन का शुभारंभ पाताल पूरी के महंत जगतगुरु बालकदेवाचार्य तथा गोरखनाथ मंदिर, मैदागिन के महंत योगी रामनाथ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मद्यनिषेध विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश रोशन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी के महानगर मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक अश्वनी गुप्ता ‘विक्की’ ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा के संतुलन का वैज्ञानिक मार्ग है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त जीवन और मानसिक शांति प्रदान करता है।

योग प्रशिक्षक विनोद और अखिलेश ने उपस्थित लोगों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रुद्र पांडेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, उमेश सिंह, अमन अग्रहरी, सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा और गोलू कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार शिविर के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति प्रेरित कर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था।

हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश

हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026, वाराणसी योग शिविर, गोरखनाथ मंदिर मैदागिन, योग जागरूकता अभियान, अश्वनी गुप्ता विक्की, योग दिवस समाचार, वाराणसी समाचार, Clown Times, Hindu Yuva Vahini Varanasi.


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9968


सबरंग