MENU

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास, नियमित योग को बताया स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार



 22/Jun/26

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में इस वर्ष की थीम "Yoga For Healthy Ageing" तथा संदेश "हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव" के अनुरूप एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि "योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है। 'Yoga For Healthy Ageing' की भावना के अनुरूप हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि अनुशासित, सकारात्मक और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वयं योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।"

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए, जिससे स्वस्थ, जागरूक एवं अनुशासित समाज का निर्माण किया जा सके।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है। वर्तमान समय में बढ़ती व्यस्तता और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग लोगों को मानसिक संतुलन बनाए रखने और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

"योग से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वाराणसी पुलिस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस"


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6194


सबरंग