MENU

वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र में हुई हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व दो बाइक बरामद



 16/Jun/26

Varanasi Crime News: चौक थाना पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया हत्याकांड, 4 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी, 16 जून। चौक थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अवैध .32 बोर देशी पिस्टल तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध तथा प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौक थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

15 जून की रात हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 की रात मृतक की पत्नी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पति को गोली मारकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर चौक थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0102/2026, धारा 103(1) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। चौक थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल और एसओजी की सहायता से घटना की सुरागरसी एवं पतारसी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 16 जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में—

1. विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्व. राजेन्द्र भारतीय, निवासी मकान संख्या सीके-66/16, बेनियाबाग, थाना चौक, वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा, निवासी चुरामनपुर, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष।
3. सुजीत बाल्मिकी पुत्र संजय बाल्मिकी, निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
4. कृष्णा बाल्मिकी पुत्र मनोज, निवासी मकान संख्या सीके-66/16, बेनियाबाग, थाना चौक, वाराणसी, उम्र करीब 18 वर्ष।

हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक बजाज पल्सर आरएस-200 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

मामले में चौक थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 0102/2026 धारा 103(1) बीएनएस, धारा 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह (चौकी प्रभारी पियरी), उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी (चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल), उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी पारूल कुमार, आरक्षी राज मल्होत्रा, आरक्षी हीरालाल, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आयुष पाण्डेय, आरक्षी आलोक मौर्य, आरक्षी इंद्रेश सिंह, आरक्षी प्रेमशंकर पटेल, आरक्षी मनीष तिवारी, आरक्षी सुमित शाही, सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रशांत तिवारी तथा आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे।

पुलिस टीम को मिला 25 हजार रुपये का पुरस्कार

हत्या की घटना के त्वरित अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने पूरी पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सराहना की।

चौक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और दो बाइक बरामद।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8734


सबरंग