MENU

श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शीतल शरबत, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया पुण्य लाभ



 15/Jun/26

वाराणसी, 15 जून। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से थाना चौक स्थित परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, परोपकार और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं श्रद्धालुओं को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार के जनहितकारी आयोजन लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ और देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री ने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनसेवा, धार्मिक एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3004


सबरंग