वाराणसी : उमा प्रेम नेत्रालय, बड़ा लालपुर ब्रांच, वाराणसी द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 82 मरीजों ने भाग लेकर नेत्र संबंधी जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान निःशुल्क नेत्र परामर्श, चश्मे की जांच, एनसीटी जांच, स्लिट-लैम्प जांच तथा फंडस/रेटिना स्क्रीनिंग टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आवश्यक बड़ी जांचों पर विशेष छूट भी प्रदान की गई।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. दीप्ति सिंह एवं डॉ. दिनकर ने मरीजों का परीक्षण कर उचित चिकित्सीय सलाह दी। जांच के दौरान कई मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें आधुनिक Alcon Phaco Machine द्वारा ऑपरेशन संबंधी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया।
उमा प्रेम नेत्रालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना तथा लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में आए सभी मरीजों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।