MENU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने पर हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का सम्मान



 10/Jun/26

#प्रधानमंत्री संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र विकास, विकसित भारत और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों के रिकॉर्ड एवं ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार, 10 जून 2026 को सायं 5 बजे प्रधानमंत्री संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष हवन-पूजन एवं सफाई कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैदिक विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने किया, जबकि भाजपा नेता डॉ. नंद जी पाण्डेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, विकास और समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है तथा डिजिटल इंडिया अभियान ने शासन और नागरिक सेवाओं को नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों एवं योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, नई शिक्षा नीति तथा अन्य अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश में व्यापक परिवर्तन और विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने देश के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना भी व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंद जी पांडेय, निर्मला पटेल, शिवांग दुबे, विनीत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, विनोद राजभर, गौरव पांडेय, कपिल त्रिपाठी, शुष्मिता सेठ, सीमा यादव, पवन शर्मा, सुमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विजय वर्मा, राधेश्याम, अनूप यादव, शशि सोनकर, स्वास्तिक श्रीवास्तव एवं रवि पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5282


सबरंग