MENU

BRICS India 2026 Delegation Visit Varanasi: दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे ब्रिक्स प्रतिनिधि, भारतीय शिल्पकला और काशी की सांस्कृतिक विरासत से हुए प्रभावित



 07/Jun/26

वाराणसी। ब्रिक्स इंडिया 2026 के दूसरे कल्चर वर्किंग ग्रुप (CWG) के तहत विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल (ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर एवं शिल्प संग्रहालय) का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा तथा स्थानीय कारीगरों की कला और कौशल की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, ईरान और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि शामिल थे। आगमन पर उनका स्वागत वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अधिकारियों, क्षेत्रीय निदेशक वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) अब्दुल्ला, वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) सरोज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) प्रद्युमन पांडे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिल्प संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा परंपरा से जुड़े दुर्लभ एवं आकर्षक संग्रह को देखा। इमर्सिव जोन में वाराणसी की सांस्कृतिक परंपराओं और शिल्प विरासत पर आधारित विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति ने प्रतिनिधियों को काफी प्रभावित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने शिल्प प्रदर्शन क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां 20 कुशल कारीगरों ने अपने पारंपरिक शिल्पों का सजीव प्रदर्शन किया। प्रतिनिधियों ने गुलाबी मीनाकारी, मूंज शिल्प, सॉफ्ट स्टोन जाली कार्य, वाराणसी के लकड़ी के लाख के बर्तन एवं खिलौने, निजामाबाद की प्रसिद्ध काली मिट्टी की कला समेत कई पारंपरिक शिल्पों के निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कारीगरों से सीधा संवाद कर शिल्प निर्माण की तकनीकों, परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय हस्तशिल्प में गहरी रुचि दिखाई और कारीगरों के कौशल, सृजनात्मकता तथा उत्कृष्ट शिल्पकला की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

अधिकारियों के अनुसार यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हस्तशिल्प क्षेत्र को नई पहचान दिलाने तथा ब्रिक्स देशों के साथ सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

BRICS India 2026 Delegation Visit Varanasi: दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे ब्रिक्स प्रतिनिधि, भारतीय शिल्पकला और काशी की सांस्कृतिक विरासत से हुए प्रभावित

ब्रिक्स इंडिया 2026 के प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल का दौरा किया। विदेशी प्रतिनिधियों ने गुलाबी मीनाकारी, मूंज शिल्प, काली मिट्टी कला समेत भारतीय हस्तशिल्प परंपराओं को करीब से देखा और कारीगरों की सराहना की।

BRICS India 2026, Deendayal Hastkala Sankul, Varanasi News, BRICS Delegation, Indian Handicrafts, Gulabi Meenakari, Moonj Craft, Crafts Museum Varanasi, Handloom Heritage, Cultural Tourism Varanasi

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने देखा काशी का शिल्प वैभव, भारतीय कारीगरों की कला ने जीता दिल।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6505


सबरंग