वाराणसी। पूर्वांचल के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी ने गंभीर मरीजों के उपचार में नया आयाम स्थापित किया है। अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. परिहार ने आईसीयू में भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफलतापूर्वक बेडसाइड ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलांजियोपैंक्रिएटोग्राफी) कर क्षेत्र के चिकित्सा इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।
अस्पताल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मरीज मिरिज़ी सिंड्रोम, गंभीर कोलेंजाइटिस, सेप्टिक शॉक, संक्रमण, किडनी एवं श्वसन विफलता जैसी जटिल बीमारियों से ग्रस्त था। मरीज का टीएलसी 70 हजार तक पहुंच चुका था तथा क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ा हुआ था। उसकी हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था और उसे आईसीयू से बाहर ले जाना चिकित्सकीय दृष्टि से जोखिमपूर्ण माना जा रहा था।
ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में डॉ. एस.एस. परिहार ने अनुभवी टेक्नोलॉजिस्ट राहुल सिंह के सहयोग से मरीज का आईसीयू में ही बेडसाइड ईआरसीपी कर सफल बिलियरी स्टेंटिंग की। इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को आईसीयू से कहीं स्थानांतरित नहीं करना पड़ा, जिससे उपचार अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संभव हो सका।
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पूर्वांचल में आईसीयू के भीतर इस प्रकार की अत्याधुनिक और जीवनरक्षक बेडसाइड ईआरसीपी प्रक्रिया का यह पहला सफल मामला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक से उन गंभीर मरीजों को विशेष लाभ मिल सकता है जिन्हें उनकी नाजुक स्थिति के कारण एंडोस्कोपी यूनिट तक ले जाना संभव नहीं होता।
एपेक्स हॉस्पिटल ने इस उपलब्धि को अपनी उन्नत गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी सेवाओं, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञता तथा मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया है। अस्पताल के अनुसार यह सफलता गंभीर रोगियों के उपचार में नई संभावनाएं खोलने वाली साबित हो सकती है।
Apex Hospital Varanasi में पूर्वांचल की पहली Bedside ERCP, ICU में भर्ती 85 वर्षीय मरीज का सफल उपचार
वाराणसी के Apex Hospital में गंभीर मरीज की ICU में ही सफल ERCP, पूर्वांचल की चिकित्सा सेवाओं को मिला नया आयाम
Apex Hospital Varanasi, Bedside ERCP, Dr SS Parihar, ICU ERCP, Gastroenterology Varanasi, Health News Varanasi, Medical Achievement, Mirizzi Syndrome, Critical Care, Clown Times Health News.