वाराणसी। सोमवार, 1 जून को घोषित जेईई एडवांस्ड-2026 के परिणामों में महमूरगंज स्थित कैटजी संस्थान के 39 विद्यार्थियों ने फाइनल रैंक लिस्ट में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थान में उत्साह का माहौल है।
कैटजी संस्थान से सफल विद्यार्थियों में आशीष जायसवाल (AIR 2738), विशाल (4510), अक्षांश (4542), राजीव राज (5222), अक्षत जैन (6323), हृद्देश रॉय (8731), अर्नव सिंह (8986), आशुतोष पाल (9473), आयुष कुमार (10143), ओजस (10894), सार्थक मौर्य (11479), अश्विनी कुमार सिंह (11879), दीपांशु (13049), निमेश सिंह (13492), प्रांजल मिश्रा (15968), दर्शन जैन (16953), अरुण (17010), दीपेश (19134), यथार्थ श्रीवास्तव (22559), अविचल सिंह (22846), अनुराग पार्थ सारथी (23127), प्रसून सिंह (25031), अथर्व सिन्हा (25160), सत्यम वशिष्ठ (25404), सैयद मोहम्मद ताहा (26423), आदर्श गुप्ता (26501), नमन कुमार (26969), कुशाग्र सिंह (27921), कृष्णा वर्मा (28708), सुहानी कुमारी (29365) तथा शुक्तिका गुप्ता (29881) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त योगेश द्विवेदी (GEN-EWS AIR 4944), अर्नव श्रीवास्तव (GEN-EWS AIR 5140), जॉयदीप जायसवाल (OBC-NCL AIR 9042), श्रेयाश सिंह (OBC-NCL AIR 9227), अंश यादव (OBC-NCL AIR 10309), विवेक सिंह (OBC-NCL AIR 10777), आर्यन चौधरी (SC AIR 1556) तथा दिव्यांश (Prep-SC AIR 2363) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
कैटजी संस्थान के निदेशक एस.के. अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपनिदेशक अनुराग मोहंती ने बताया कि संस्थान में इस वर्ष टारगेट जेईई एवं टारगेट नीट के नए बैच क्रमशः 8 जून और 22 जून से प्रारंभ होने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि टारगेट जेईई बैच में जेईई मेन के परसेंटाइल के आधार पर विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 98 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत फीस छूट तथा 96 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को 60 प्रतिशत फीस छूट दी जाएगी।
इसी प्रकार टारगेट नीट बैच में नीट-2026 परीक्षा में 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 100 प्रतिशत फीस छूट का लाभ दिया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।