जून 2026। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों एवं आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन तथा हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के गुरु गोरक्षनाथ मंडल के तत्वावधान में मैदागिन चौराहे पर निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह सेवा अभियान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुरू किया गया है।
प्याऊ का उद्घाटन वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला तथा कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में गुरु गोरक्षनाथ मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पाण्डेय, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, मंडल संयोजक गणेश वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी, भाजपा नेता आकाश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि मोहन पाठक, मंडल मंत्री अमिताभ सिंह, संजय अग्रहरि, सीताराम अग्रहरि, अंकित केशरी, अजय नारायण यादव, घनश्याम यादव, आलोक, सचिन सिंह, राकेश श्रीवास्तव और रोहित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।