MENU

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आईपीएस मानसी दहिया को दी भावभीनी विदाई



 30/May/26

वाराणसी, 30 मई। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने 77वें आरआर (2023 बैच) की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया को जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी। कैम्प कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस आयुक्त ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान मानसी दहिया ने कमिश्नरेट की विभिन्न इकाइयों एवं शाखाओं में कार्य करते हुए पुलिसिंग के विविध आयामों का अनुभव प्राप्त किया। उन्हें 12 सप्ताह के लिए थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6778


सबरंग