MENU

राम सकल पटेल बने वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष ! संगठन को नई ऊर्जा देगा नया नेतृत्व : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’



 28/May/26

वाराणसी, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा राम सकल पटेल को वाराणसी जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राम सकल पटेल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं भाजपा की विचारधारा जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

उन्होंने प्रदेश के सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

राम सकल पटेल की अगुवाई में मजबूत होगा संगठन : गौरव राठी

युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी राम सकल पटेल को वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

गौरव राठी ने कहा कि पार्टी ने एक सक्रिय, अनुभवी एवं मेहनती कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

उन्होंने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

राम सकल पटेल, वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष, BJP Varanasi District President, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, गौरव राठी, भाजपा उत्तर प्रदेश, वाराणसी न्यूज, BJP News UP


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9266


सबरंग