MENU

मोदी गद्दार नहीं,राहुल गांधी मानसिक बीमार का इलाज कराने के लिए BHU के लिए कटाया पर्चा : अशोक पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा



 27/May/26

वाराणसी 26 मई ।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गद्दार हैं। राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादित बयान पर भाजपाइयों ने पूरे देश में अपना विरोध जताया। विरोध की इस कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने आज अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से कई देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी शामिल है। पीएम मोदी को देश की जनता ने लगातार तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। ऐसे महान व्यक्तित्व को गद्दार कहने वाला निश्चित तौर पर मानसिक विकृति का शिकार व्यक्ति ही हो सकता है।

कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं और जनता कहती है कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं। इसलिए हम भाजपाइयों ने सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू में राहुल गांधी के मानसिक इलाज के लिए पर्ची कटवा ली है। राहुल गांधी की ये पर्ची हम कुरियर के माध्यम से जल्द ही उन्हें भेजेंगे, ताकि उनका जल्द से जल्द इलाज हो सके।

अशोक पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान देकर देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है और इसी हताशा में उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं और देश की जनता भी इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

कहा कि मालवीय जी ने भिक्षाटन कर बीएचयू बनवाया,हम भिक्षाटन करके राहुल गांधी का उसी बीएचयू में इलाज कराएंगे। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की।

इनकी रही उपस्थितिअनुराग शर्मा,अजय सिंह मुन्ना, शैलेन्द्र मिश्रा,राकेश विंद,सुनील मिश्र,समीर माथुर,दिनेश मिश्रा,विकास मिश्रा,मनोज सिंह,डब्बी सिंह, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SEO Keywords

Rahul Gandhi News, Ashok Pandey BJP, PM Modi News, Amit Shah News, BJP Protest Varanasi, BHU News, Rahul Gandhi Statement, Narendra Modi Latest News, Political News Hindi, Varanasi BJP News, Hindi Political News, Clown Times


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8330


सबरंग