*वाराणसी, 25 मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai द्वारा काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और अजय राय का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी राजनीतिक निराशा में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणी उचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, जगदीश त्रिपाठी, योगेश सिंह ‘पिंकू’, शोभनाथ मौर्य, राजेश राजभर, सिद्धेश जिंदल, सुयश अग्रवाल, युग तिवारी, विश्वास तुलस्यानी, कृष्णा शर्मा, अजय गुप्ता, अखिलेन्द्र सिंह ‘सन्नी’, विवेक सिंह ‘सोनू’, हिमांशु श्रीवास्तव, मिलन केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।