MENU

शहर उत्तरी विधानसभा के सभी मंडलों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन; राहुल-अजय राय के पुतले दहन कर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार



 26/May/26

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में शहर उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बागेश्वरी  मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर के नेतृत्व में मलदहिया चौराहा पर ,धूपचंडी मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में पंचकोसी मार्ग पर,राजर्षि मंडल अध्यक्ष विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में सेंट्रल जेल रोड पर एवं सारनाथ मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में पहड़िया चौराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा  जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से पूरे आसमान को गुंजा दिया। "राहुल गांधी माफी मांगो!", "अजय राय शर्म करो!" और "कांग्रेस का अहंकार नहीं सहेगा हिंदुस्तान!" के नारों से कांग्रेस को खुली चुनौती दी गई। पूरा माहौल 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद', 'वंदे मातरम' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गूंज उठा। गुस्से से लाल कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर राहुल गांधी और अजय राय के पुतलों को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने दहाड़ते हुए कहा, "विश्व के सबसे लोकप्रिय और मां भारती के सच्चे सपूत, प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों की अमर्यादित टिप्पणी को यह देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश की जनता इस ओछी राजनीति का ऐसा करारा जवाब देगी जिसे कांग्रेस सदियों तक याद रखेगी।" चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक ये अहंकारी कांग्रेसी नेता घुटने टेककर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक यह उग्र आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि इसे और तीव्र किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद श्री सुशील गुप्ता , सिद्धनाथ शर्मा जी, राजेंद्र यादव ,सत्य प्रकाश जायसवाल,दीपक कनोजिया , विशाल चौरसियाविश्वनाथ गुप्ता , शिवनाथ गुप्ता ,अशोक सेठ,अश्वनी गुप्ता,विभा सिंह ,मनोज जायसवालसूरज राजभरअरिहंत मौर्य,लल्लू कुशवाहा ,बिजेंदर कुशवाहा ,अरविंद सिंह मास्टर, नितेश मौर्य ,उमेश पटेल, भूपेंद्र सिंह ,राजेश कुमार, पवन जायसवालसूरज सेठ ,विनोद कुमार ,दीपक झा , उर्मिला शर्मा, गुड्डी पटेल, नीलम चौबे, शांति सिंह ,हरिश्चंद्र मौर्य , संदीप पटेल , राम सिंह ,अजीत सिंह  ,वीरेंद्र राजभर ,बंटी पाठक विनोद राजभर,आदि रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7334


सबरंग