MENU

“हेल्दी एजिंग को अपनाएं, सिर्फ खूबसूरती नहीं स्वास्थ्य भी जरूरी”



 26/May/26

डॉक्टर बनाम इन्फ्लुएंसर विषय पर महिला स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को लेकर हुई विशेष चर्चा

वाराणसी। महिलाओं के स्वास्थ्य, वेलनेस, आत्मविश्वास और बदलती सौंदर्य अवधारणाओं को केंद्र में रखते हुए डॉक्टर बनाम इन्फ्लुएंसर : एंटी एजिंग बनाम हेल्दी एजिंगविषय पर एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा एस्थेटिक गायनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, हेल्दी एजिंग, एस्थेटिक उपचार, वजन प्रबंधन, हार्मोनल संतुलन, सेल्फ केयर और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को केवल बाहरी सुंदरता पर ध्यान देने के बजाय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस ओपन पैनल चर्चा में डॉ. सुप्रिया गुप्ता, अमृता बर्मन, अंकिता खत्री, भारती मधोक, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. शबनम, मोहिनी झंवर, मुदिता कपूर, नंदिनी, रश्मि केसर्वानी, रेखा गुप्ता, आरजे नेहा सलीम, सौम्या धावल, सुबीना चोपड़ा एवं स्वाति मित्तल सहित कई प्रतिष्ठित महिला पैनलिस्ट उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क स्किन एनालिसिस, बीएमडी जांच, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर भी आयोजित किए गए, जिसका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया।

आयोजक डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि इस तरह के संवाद महिलाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही यह समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5929


सबरंग