MENU

रोटरी बनारस ने गवर्नर विजिट में 11 सिलाई मशीनों का अनुदान किया



 25/May/26

आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रातःकाल रोटरी क्लब बनारस ने अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के ऑफिशियल क्लब विजिट में 11 सिलाई मशीनों के वितरण का सेवा कार्य उन असहाय महिलाओं को देकर किया जो समाज में खुद से रोजी रोटी कमाकर अपना गुजारा करती हैं। अघोर आश्रम सामने घाट पर यह 11 सिलाई मशीन देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो डॉ आशुतोष अग्रवाल जी रहे, रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रो विजय कुमार जायसवाल जी के नेतृत्व में ये सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।
 आज के इस सेवा कार्य के साथ ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ.रो आशुतोष अग्रवाल जी का ऑफिशल क्लब विजिट का कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमें उन्होंने क्लब की पूरे वर्ष  की  गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया सारे डॉक्यूमेंट बैंक स्टेटमेंट हमारी कार्यशैली और जो जो कार्य पूरे वर्ष क्लब ने किया उनकी उन्होंने जांच की! उसके पश्चात उन्होंने अध्यक्ष रो विजय जायसवाल जी और क्लब के सभी मेंबर्स के कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर  क्लब द्वारा पूरे वर्ष मे किए गए कार्यों, और कार्य प्रणाली की बहुत प्रशंसा की।
 गवर्नर साहब ने अभी बचे हुए समय में अध्यक्ष जी और क्लब के सभी मेंबर्स को साथ रहकर  क्या-क्या कर सकते हैं उस पर अपने विचार और सुझाव क्लब के सभी सदस्यों को दिए, जिन्हे क्लब के मेंबर्स ने पूरा करने का उनको आश्वासन भी दिया गया, इस कार्यक्रम में क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रो योगेश रुपानी, डीजीआरएच रो संजय गुप्ता और डिस्टिक सेक्रेट्री रो पीयूष अग्रवाल जी भी मौजूद रहे।
आज के दोनों कार्यक्रम के कन्वीनर रो मुकेश पाठक जी और कोऑर्डिनेटर रो संतोष कश्यप जी थे, कार्यक्रम का संचालन रो मनीष पांडे ने और धन्यवाद ज्ञापन रो डॉ कर्मराज सिंह जी द्वारा दिया गया !
 आज के कार्यक्रम में निम्नलिखित क्लब सदस्यों ने अपनी भागीदारी की रो नीरज अग्रवाल, रो प्रशांत मिश्रा, रो मुदित अग्रवाल,रो राजीव पांडे रो डॉ संजय यादव, रो अमित उपाध्याय, रो. उमंग अग्रवाल, रो.जय प्रकाश श्रीवास्तव, रो.कपिल सलूजा और सचिव रो राकेश कोचर जी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9683


सबरंग