वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के मार्गदर्शन में थाना सिगरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 09 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना सिगरा पुलिस के अनुसार दिनांक 20 मई 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं रात्रि गश्त के दौरान जवाहर नगर तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति सकपका गया तथा पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे विजयनगरम मार्केट क्षेत्र से पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम विकाश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश दास निवासी डालोचक थाना सकसोरा, पटना, बिहार बताया। उसके कब्जे से मिले काले बैग की तलाशी लेने पर कुल 12 बोतल/केन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रायल चैलेंज की 750 एमएल की 5 बोतल, ब्लेंडर प्राइड की 750 एमएल की 2 बोतल तथा बड़वाइजर मैग्नम की 500 एमएल की 5 केन शामिल हैं। कुल बरामद शराब लगभग 09 लीटर बताई गई है।
पुलिस द्वारा जब अभियुक्त से शराब ले जाने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0197/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी दिनांक 21 मई 2026 को विजयनगरम मार्केट थाना सिगरा क्षेत्र से की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद, उपनिरीक्षक मो. जावेद अशरफ, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह तथा कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।