MENU

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का RTC Scheme पर बड़ा एक्शन, वाराणसी में 94 वाहन सीज, 792 का चालान



 18/May/26

ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत आंध्रापुल से कैंट स्टेशन तक पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती

के निर्देशन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बाधारहित बनाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन चक्रव्यूह” एवं RTC (Reducing Traffic Congestion) Scheme के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सिगरा क्षेत्र में आंध्रापुल से इंग्लिशिया लाइन और कैंट रेलवे स्टेशन तक प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर यातायात संचालन व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सड़क पर यातायात संचालन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से RTC Scheme को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले कारणों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट और अवैध रूप से परिवर्तित नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही रॉन्ग साइड वाहन संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाया जा सके।

अभियान के दौरान कुल 94 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 792 वाहनों का चालान करते हुए 18,58,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिस थाना क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण पाया जाएगा, उसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की होगी। अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को हटाकर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क किनारे ठेला-खुमचा लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों को बाधारहित बनाना प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

इसके अलावा प्रमुख मार्गों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के आसपास अनैतिक एवं विधिविरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इस दौरान , सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5699


सबरंग