MENU

विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर एपेक्स हॉस्पिटल में मुफ्त हृदय जांच शिविर, 632 लोगों का हुआ बीपी परीक्षण



 17/May/26

वाराणसी। विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई में निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान बनारस रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, रेलवे स्टाफ, अस्पताल के ओपीडी और भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों व आगंतुकों का मुफ्त ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया।

शिविर में कुल 632 लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया, जबकि 58 मरीजों की ईसीजी, ईको और ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) जैसी महत्वपूर्ण हृदय संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। हाई बीपी से प्रभावित मरीजों को एपेक्स की हृदय रोग विशेषज्ञ टीम ने परामर्श भी दिया।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज चतुर्वेदी, डॉ. अकदस मुमताज, डॉ. बालाजी वीके लोहिया, डॉ. आशीष जायसवाल और कार्डियक सर्जन डॉ. मोहित सक्सेना ने मरीजों को हृदय रोगों से बचाव और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अभियान में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के छात्रों की 15 टीमों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। फैकल्टी की देखरेख में छात्रों ने लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया और स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया।

एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल ने लोगों से समय-समय पर हृदय स्वास्थ्य की जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर को समय रहते नियंत्रित कर गंभीर हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

Apex Hospital Varanasi, World Hypertension Day 2026, Free Heart Checkup Camp, Blood Pressure Test, ECG Test, Echo Test, TMT Test, Heart Specialist Varanasi, Hypertension Awareness, Varanasi Health News


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5758


सबरंग