वाराणसी। Sunbeam School Sarnath के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई।
कार्यक्रम में Dr. Deepak Madhok, Bharti Madhok तथा Harsh Madhok मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या Tanuja Singh ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
कक्षा 12वीं में अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और वोकल विषय में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं ह्यूमैनिटीज वर्ग में मैत्री दुबे ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए और राजनीतिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिखर कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
PBC स्ट्रीम में अदिति सिंह प्रथम, शिखर कुमार द्वितीय और अनुष्का सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। PMC स्ट्रीम में काव्यांश सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कार्तिकेय मौर्य और अदित सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में मैत्री दुबे प्रथम, क्षिति किसलय ठाकुर द्वितीय तथा सुहानी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 10वीं के परिणाम में इशिका सोनकर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। निष्ठा शर्मा 95.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और प्रांजल सिंह 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक और मालाएं देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।